Today is

02  Dec
2022

  • It is Friday.
  • It is ..., due to ....

Tuesday, November 09, 2021

Chhath Puja on November 10, 2021

 

Wish You a Very Happy Chhath

छठ पर्व हर साल कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाया जाता है। ये तिथि इस बार 10 नवंबर को पड़ रही है। मुख्य रूप से इस पर्व को बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इस पर्व में 36 घंटे निर्जला व्रत रख सूर्य देव और छठी मैया की पूजा और उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। मान्यता है छठ पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती हैं। खासकर इस व्रत को संतानों के लिए रखा जाता है। कहते हैं जो लोग संतान सुख से वंचित हैं उनके लिए ये व्रत वरदान साबित होता है। जानिए छठ पर्व की पूजा विधि, सामग्री, प्रसाद, कथा और आरती।


छठ पूजा: संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य समय

10 नवंबर (संध्या अर्घ्य) सूर्यास्त का समय : 05:30 AM

11 नवंबर (उषा अर्घ्य) सूर्योदय का समय : 05:29 PM

छठ पूजा सामग्री: नए वस्त्र, बांस की दो बड़ी टोकरी या सूप, थाली, पत्ते लगे गन्ने, बांस या फिर पीतल के सूप, दूध, जल, गिलास, चावल, सिंदूर, दीपक, धूप, लोटा, पानी वाला नारियल, अदरक का हरा पौधा, नाशपाती, शकरकंदी, हल्दी, मूली, मीठा नींबू, शरीफा, केला, कुमकुम, चंदन, सुथनी, पान, सुपारी, शहद, अगरबत्ती, धूप बत्ती, कपूर, मिठाई, गुड़, चावल का आटा, गेहूं।


छठ पूजा विधि:

-छठ पर्व के दिन प्रात:काल स्नानादि के बाद संकल्प लिया जाता है। संकल्प लेते समय इस मन्त्र का उच्चारण किया जाता है-

ॐ अद्य अमुक गोत्रो अमुक नामाहं मम सर्व पापनक्षयपूर्वक शरीरारोग्यार्थ श्री सूर्यनारायणदेवप्रसन्नार्थ श्री सूर्यषष्ठीव्रत करिष्ये।


-पूरे दिन निराहार और निर्जला व्रत रखा जाता है। फिर शाम के समय नदी या तालाब में जाकर स्नान किया जाता है और सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है।


-अर्घ्य देने के लिए बांस की तीन बड़ी टोकरी या बांस या पीतल के तीन सूप लें। इनमें चावल, दीपक, लाल सिंदूर, गन्ना, हल्दी, सुथनी, सब्जी और शकरकंदी रखें। साथ में थाली, दूध और गिलास ले लें। फलों में नाशपाती, शहद, पान, बड़ा नींबू, सुपारी, कैराव, कपूर, मिठाई और चंदन रखें। इसमें ठेकुआ, मालपुआ, खीर, सूजी का हलवा, पूरी, चावल से बने लड्डू भी रखें। सभी सामग्रियां टोकरी में सजा लें। सूर्य को अर्घ्य देते समय सारा प्रसाद सूप में रखें और सूप में एक दीपक भी जला लें। इसके बाद नदी में उतर कर सूर्य देव को अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय इस मंत्र का उच्चारण करें।

ऊं एहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजोराशे जगत्पते।

अनुकम्पया मां भवत्या गृहाणार्ध्य नमोअस्तुते॥


छठ पूजा का महत्व: इस पर्व में सूर्य देव की पूजा की जाती है उन्हें अर्घ्य दिया जाता है। सूर्य देव के साथ-साथ छठी मैया की भी पूजा होती है। मान्यता है कि छठी मैया संतानों की रक्षा करती हैं और उन्हें दीर्घायु प्रदान करती हैं। पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए ये पर्व मनाया जाता है।

छठ पूजा शुभकामना संदेश

छठ मैया की कृपा बरसे
उनके दर्शन को हम सब तरसें,
आशीर्वाद लिए बिना जाएंगे ना दर से
अब तो दर्शन दो मां, मेरी हैं आंखें तरसें
छठ पर्व की शुभकामनाएं


मंदिर की घंटी आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली,
जिंदगी में आए खुशियों की बहार,
आपके लिए शुभ हो छठ का त्योहार...
छठ पूजा की हार्दिक बधाई


सदा दूर रहो गम की परछाई से
सामना न हो कभी तन्हाई से,
हर ख्वाब आपका हो पूरा
रह ना जाए कोई अरमान अधूरा
छठ पूजा की ढेर सारी शुभकामनाएं
Share on

Dates

Popular Posts

Today is

02  Dec
2022

  • It is Friday.
  • It is ..., due to ....

On this day

Holidays 2025

  • 1 Jan: New Year's Day
  • 2 Jan: Last day of Hanukkah
  • 6 Jan: Guru Govind Singh Jayanti
  • 13 Jan: Lohri
  • 14 Jan: Pongal
  • 14 Jan: Makar Sankranti
  • 14 Jan: Hazarat Ali's Birthday
  • 26 Jan: Republic Day
  • 29 Jan: Lunar New Year

  • 2 Feb: Vasant Panchami
  • 12 Feb: Guru Ravidas Jayanti
  • 14 Feb: Valentine's Day
  • 19 Feb: Shivaji Jayanti
  • 23 Feb: Maharishi Dayanand Saraswati Jayanti
  • 26 Feb: Maha Shivaratri/Shivaratri

  • 2 Mar: Ramadan Start
  • 13 Mar: Holika Dahana
  • 14 Mar: Holi
  • 14 Mar: Dolyatra
  • 20 Mar: March Equinox
  • 28 Mar: Jamat Ul-Vida
  • 30 Mar: Chaitra Sukhladi
  • 30 Mar: Ugadi
  • 30 Mar: Gudi Padwa
  • 31 Mar: Ramzan Id

  • 6 Apr: Rama Navami
  • 10 Apr: Mahavir Jayanti
  • 13 Apr: First day of Passover
  • 13 Apr: Vaisakhi
  • 14 Apr: Mesadi
  • 14 Apr: Ambedkar Jayanti
  • 15 Apr: Bahag Bihu/Vaisakhadi
  • 17 Apr: Maundy Thursday
  • 18 Apr: Good Friday
  • 20 Apr: Easter Day

  • 1 May: International Worker's Day
  • 9 May: Birthday of Rabindranath
  • 11 May: Mother’s Day
  • 12 May: Buddha Purnima/Vesak

  • 7 Jun: Bakrid
  • 15 Jun: Father’s Day
  • 21 Jun: June Solstice
  • 27 Jun: Rath Yatra

  • 6 Jul: Muharram/Ashura
  • 10 Jul: Guru Purnima

  • 3 Aug: Friendship Day
  • 9 Aug: Raksha Bandhan (Rakhi)
  • 15 Aug: Independence Day
  • 15 Aug: Janmashtami (Smarta)
  • 15 Aug: Parsi New Year
  • 16 Aug: Janmashtami
  • 27 Aug: Ganesh Chaturthi/Vinayaka Chaturthi

  • 5 Sep: Milad un-Nabi/Id-e-Milad (Tentative Date)
  • 5 Sep: Onam
  • 22 Sep: First Day of Sharad Navratri
  • 22 Sep: September Equinox
  • 28 Sep: First Day of Durga Puja Festivities
  • 29 Sep: Maha Saptami
  • 30 Sep: Maha Ashtami

  • 1 Oct: Maha Navami
  • 2 Oct: Mahatma Gandhi Jayanti
  • 2 Oct: Dussehra
  • 7 Oct: Maharishi Valmiki Jayanti
  • 10 Oct: Karaka Chaturthi (Karva Chauth)
  • 20 Oct: Naraka Chaturdasi
  • 20 Oct: Diwali/Deepavali
  • 22 Oct: Govardhan Puja
  • 23 Oct: Bhai Duj
  • 28 Oct: Chhat Puja (Pratihar Sashthi/Surya Sashthi)
  • 31 Oct: Halloween

  • 5 Nov: Guru Nanak Jayanti
  • 24 Nov: Guru Tegh Bahadur's Martyrdom Day

  • 15 Dec: First Day of Hanukkah
  • 21 Dec: December Solstice
  • 22 Dec: Last day of Hanukkah
  • 24 Dec: Christmas Eve
  • 25 Dec: Christmas
  • 31 Dec: New Year's Eve

E-Greetings

Ads

Calender 2025


--℃ , --